MUMBAI INDIANS : चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकटो से हराया, नहीं खोल सकी मुंबई अपना खाता

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Mumbai lost 2nd match :चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले मुंबई इंडियंस को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम अपने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 157 रन ही जोड़ पायी। वही चेज करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 विकटो से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। जिसमे अजिंक्या राहणे ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। रहाणे ने 27 बालो में 61 रनो की ताबतोड़ पर खेली।

CSK की स्पिन को नहीं पढ़ पायी मुम्बई इंडियंस

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले MUMBAI INDIANS को बैटिंग करने का न्योता दिया। पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम अपने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 157 रन ही बना पायी। मुंबई के बल्लेबाज csk की स्पिन गेंदबाजी को समझ नहीं पाए।

सबसे पहले तुषार देशपांडे ने रोहित शर्मा को 21 के निजी स्कोर पर क्लीन बोल्ड करके चलता किया। उसके बाद खतरनाक दिख रहे ईशान किशन को रविंद्र जडेजा ने 32 रनो के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

हालाँकि दोनों ही ओपनर्स ने टीम को एक तेज शुरुआत दी थी। पावर प्ले में MUMBAI INDIANS ने 61 रन जोड़े थे। लेकिन उनके आउट होते ही विकटो की लाइन लग गयी। सूर्य कुमार यादव को मिचेल सेंटनेर ने दूसरी बॉल पे ही चलता किया। अंत में टीम डेविड में 22 बालो में 2 छक्के और एक चोक की मदद से 31 रन बनाये जिसकी बदौलत टीम 157 रनो का स्कोर बना पायी।

रविंद्र जडेजा ने अपने 4 ओवरों में 20 रन देकर 3 अहम् विकेट झटके और मिचेल सेंटनेर ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुये 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। csk की शानदार गेंदबाजी के चलते MUMBAI INDIANS केवल 157 रनो पर ही ढेर हो गयी।

Ajinkya rahane ने लगायी अपने करियर की फास्टेस्ट फिफ्टी

157 रनो का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपना पहला विकेट डेविन कन्वे के रूप में बहुत जल्दी खो दिया। उसके बाद तीसरे नंबर पे बल्लेबाजी करने आये अजिंक्य रहाणे अलग रूप में ही थे।

रहाणे ने आते ही ताबड़तोड़ अंदाज से बल्लेबजी करना शुरू कर दिया। रहाणे ने केवल 19 बालो में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। Csk की तरफ से फास्टेस्ट फिफ्टी बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए।

इससे पहले सुरेश रैना ने साल 2014 में केवल 16 बालो में ही 50 रनो की पारी खेली थी। रहाणे ने 225. 93 की स्ट्राइक रेट से 27 बालो में 61 रन बनाये जिसमे 3 गगन चुम्बी छक्के और 7 चौके शामिल थे। रहाणे ने अपनी टीम को जितने में पूरा योगदान दिया। लेकिन पियूष चावला की स्पिन को समझ नहीं पाए और सूर्या को अपना कैच दे बैठे।

अपना खाता नहीं खोल पायी MUMBAI INDIANS

अभी भी मुंबई इंडियंस पहले जीत की तलाश में दोनों ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों का बल्ला शांत है उनके बाले से रन नहीं आ रहे है और न ही उनके गेंदबाज विकेट चटका पा रहे है। यह मुंबई इंडियंस के लिए अच्छे संकेत नहीं है। आप भी मुंबई इंडिंयस के फैन है तो अपनी राय कमेंट में जरूर बताये।

ये भी पढ़े : पुष्पा 2 का खतरनाक टीज़र हुआ रिलीज़ देख के उड़ जायेंगे होश

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment