Mera Paani Mera Virasat Yojna: ये एक काम करने पर किसानो को मिलेंगे 7 हजार रूपये, 31 जुलाई तक करें आवेदन

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Mera Paani Mera Virasat yojna: भारत एक कृषि प्रधान देश है। भारत के अधिकांश राज्यों में धान की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। धान की खेती के लिए पानी की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने धान की तुलना में अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानो को 7 हजार देने का ऐलान किया है।

देश के अनेक राज्यों में भूजल स्तर कम होने की समस्या उभरी है जिससे खेती और किसानी प्रभावित हो रही है। हरियाणा भी इन राज्यों में से एक है जहां भूजल स्तर काफी कम हो चुका है। इस चुनौती का सामना करते हुए सरकार ने किसानों के लिए एक अच्छा समाधान प्रस्तुत किया है। वास्तविकता में, हरियाणा सरकार “मेरा पानी मेरी विरासत” योजना के तहत धान की जगह अन्य फसलों की खेती करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 7000 रुपये की सब्सिडी प्रदान कर रही है।

इस प्रकार के फसलों पर मिल रहे हैं प्रति एकड़ 7 हजार रुपये

इस योजना के तहत हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए कदम से भूजल गिरावट से बचाव किया जा सकेगा। इसके साथ ही किसानों को कम पानी में फसलों से आर्थिक लाभ भी मिलेगा। हरियाणा सरकार की “मेरा पानी मेरी विरासत”(Mera Paani Mera Virasat) योजना के अंतर्गत किसानों को धान की जगह मक्का, दालें, कपास, तिलहन, पोपलर, सब्जियां/बागवानी और सफेदा जैसी फसलों की खेती पर प्रति एकड़ पर 7 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। अगर आप हरियाणा के किसान हैं, तो आप 31.07.2023 तक राज्य के कृषि और किसान कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

ऐसा करने पर मिलेंगे प्रति एकड़ 4 हजार रुपये

हरियाणा में धान की खेती बड़ी प्रमुखता से की जाती है। धान की उच्च उपज के लिए सिंचाई का महत्व होता है। सही समय पर सही मात्रा में सिंचाई न होने से फसल की पैदावार कम हो सकती है। किसानों को नुकसान न हो और पानी की बचत हो इसलिए राज्य सरकार धान की सीधी बुवाई पर प्रति एकड़ 4,000 रुपये दे रही है। आवेदन करने के लिए किसान कृषि तथा किसान कल्याण विभाग की वेबसाइट पर जा सकते हैं। सरकार इस बुवाई के लिए उपयोग होने वाली मशीन पर भी अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान कर रही है।

ये भी पढ़ें- क्या AI भविष्य में मानव पर राज करेंगे? मानव इससे कैसे बच सकते हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment