• Home
  • Rohit Sharma : मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत,रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी
Rohit Sharma
खेल जगत / Prince / Apr 12 2023

Rohit Sharma : मुंबई इंडियंस को मिली पहली जीत,रोहित शर्मा ने खेली कप्तानी पारी

Mumbai won

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की है ,इससे पहले मुंबई इंडियंस दो मुकाबले खेल चुकी थी जिसमे उसे हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज के मुकाबले को मुंबई इंडियंस ने 6 विकटो से जीत लिया है।

कप्तान रोहित शर्मा ने बहुत शानदार पारी खेली और अपनी टीम को जीत के पास ले गए। और मुंबई यह मैच जीत गयी लेकिन दिल्ली की टीम का हर का सिलसिला अभी भी जारी जारी है। दिल्ली ने अब तक चार मैच खेला है जिसमे उन्हें सिर्फ हार मिली है।

Rohit Sharma ने खेली कप्तान पारी

रोहित शर्मा अपनी फोम से जूझ रहे है। उसने बल्ले से रन नहीं आ रहे है। लेकिन आज रोहित शर्मा ने बहुत ही शानदार वापसी की है,आज उन्होंने 45 बालो में 65 रनो की एक सजग पारी खेली है जिनमे उन्होंने 4 छक्के और 6 चौके भी लगाए। उनका यह अर्धशतक 24 इननिंगस के बाद आया है।

उनके फैंस को इसका कब से इंतजार था। इसके बाद रोहित शर्मा का भी आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप को बता दे की रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान है। Rohit Sharma ने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का ख़िताब जिताय है।

उन्होंने अब तक आईपीएल में लगभग 5950 रन बनाए है। रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में 41 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। उन्होंने आईपीएल में हैट्रिक भी ली है ,और अपनी टीम को 5 बार आईपीएल का ख़िताब जिताया है। ऐसा करने वाले वह एकलौते प्लेयर है। हालाँकि इस टाइम रोहित अपनी फोम से जूझ रहे है।

फिर नहीं चला सूर्या का बल्ला

दुनिया के नंबर 1 टी -20 बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव बहुत ही ख़राब फोम से जूझ रहे है। लगातर उनके बल्ले से रन नहीं आ रहे है। 2022 सूर्या के लिए बहुत ही खास रहा है। उन्होंने तीनो फोर्मेट में खूब रन बनाये खासकर टी -20 में जिससे वह दुनिया के सर्व श्रेष्ठ बल्लेबाज है। लेकिन इन दिनों इनका बल्ला शांत है और ओ कोई बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पा रहे है।

अक्षर पटेल ने खेली शानदार पारी

दिल्ली को 172 का रन स्कोर करने में अक्षर ने बहुत ही अहम् योगदान दिया। उन्होंने एक ऐसी पारी खेली जिसकी दिल्ली को जरुरत थी। उन्होंने 216. 00 की स्ट्राइक रेट से 25 बालो 54 की बिस्फोटक पारी खेली जिसके दौरान उन्होंने 5 छक्के और 4 चौके लगाए। और अपनी टीम को एक सम्मान जनक स्कोर तक ले गए।

Rohit Sharma बने मैन ऑफ़ द मैच

मुंबई इंडियंस और हमारे प्यारे कप्तान ने आज बहुत ही आकर्षक पारी के साथ वापसी की है। उन्होंने बहुत ही शानदार अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को जीत के बेहद करीब ले गए। उन्होंने 65 रनो की कप्तानी पारी खेली और आलोचकों का मुँह बंद कर दिया। दोस्तों अगर आप भी हिटमैन के फैन है तो कमेंट में जरूर बताये।

ये भी पढ़े : पुष्पा 2 का खतरनाक टीज़र हुआ रिलीज़ देख उड़ जायेंगे होश