SA vs WI: साउथ अफ्रीका ने किया अपने नाम वनडे में अद्भुद रिकॉर्ड ऐसा करने वाली बनी एकलौती टीम

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

SA vs WI: साउथ अफ्रीका की टीम ने वेस्टइंडीज को फाइनल मुकाबले में 4 विकेट से हराकर अपने नाम वनडे क्रिकेट का एक अद्भुद रिकॉर्ड कर लिया है। ऐसा करने वाली वह विश्व की एकलौती टीम बनी है।

SA vs WI 3rd ODI

वेस्टइंडीज की टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। जहा 2 टेस्ट मैचों की सीरीज को साउथ अफ्रीका ने जीत लिया है। उसके बाद 3 वनडे खेला जाना था। पहला मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया और दूसरे मुकाबले को वेस्टइंडीज ने 48 रनो से जीत लिया।

लेकिन तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने वापसी करते हुए 4 विकटो से बहुत ही शानदार जीत दर्ज करके सीरीज की बराबरी कर ली। और साथ ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे तेज रन चेस करने के विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

सबसे तेज रन चेस करने का रिकॉर्ड

तीसरा मुकाबला जीतने के बाद साउथ अफ्रीका दुनिया की एकमात्र ऐसी टीम बनी है। जिसने 30 ओवर में कम से कम 250 या उससे अधिक रन के लक्ष्य का पीछा किया है। इससे पहले किसी भी टीम ने ऐसा नहीं किया है।

ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली टीम बनी है। साउथ अफ्रीका ने 8.95 की रन रेट से लक्ष्य का पीछा किया जो वनडे इतिहास में रन चेस का अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया और वेस्टइंडीज को 48.2 ओवर में 260 रनो पर समेत दिया। अफ्रीका को जीत के लिए 50 ओवरों में जीत के लिए 261 रन चाहिए थे , हेनरिक क्लासिन की बदौलत साउथ अफ्रीका ने यह लक्ष्य केवल 29.3 ओवर में ही हासिल कर लिया।

हेनरिक कलासिन ने लगाया शानदार शतक

साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे हेनरिक क्लासिन जिन्होंने शानदार शतक लगाया। हेनरिक ने 61 बालो में 119 रनो को ताबड़तोड़ पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 गगनचुम्बी छक्के और 15 चौके लगाए, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका की टीम इस लक्ष्य इतने कम ओवर में हासिल कर पायी।

ये भी पढ़े : सूर्या ने किया अपने नाम ऐसा रिकॉर्ड जिसे वो खुद नहीं याद करना चाहेंगे

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment