• Home
  • WTC Final 2023: इनके वजह से पहुंची टीम इंडिया wtc के फाइनल में
wtc final 2023
खेल जगत / Vishal Sahani / Mar 13 2023

WTC Final 2023: इनके वजह से पहुंची टीम इंडिया wtc के फाइनल में

भारतीय टीम ने wtc 2023 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। new zealand और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हुआ जिसे new zealand की टीम ने आखिरी बॉल पर 2 विकेट से जीत लिया। श्रीलंका के मैच हारते ही टीम इंडिया final wtc 2023 में पहुंच गयी। जिससे भारतीय क्रिकेट प्रशंसक बेहद खुश हैं।

ind और aus के बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के खत्म से पहले ही टीम इंडिया final में पहुंच गयी है। ऐसा इसलिए हुआ क्योकि नूज़ीलैण्ड की टीम ने श्रीलंका टीम को आखिरी बाल पर 2 विकेट से रौंद डाला। इस मैच के जीत के हीरो न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियम्सन रहे, जिन्होंने 121 रनो की बेहतरीन पर खेली।

दूसरी बार wtc के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

अपने पहले संस्करण में ही टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गयी थी। इस बार भी भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गयी है। wtc का फाइनल मुकाबला 7 जून को खेला जायेगा। पिछले बार विराट कोहली की अगुआई में न्यूज़ीलैंड ने भारत को wtc के फाइनल में हराया था लेकिन इस बार final wtc 2023 रोहित शर्मा की अगुआई में खेला जायेगा।

इस बार भारतीय टीम wtc final ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार न्यूज़ीलैंड ने भारत को फाइनल में हराया था और इस बार न्यूज़ीलैंड ने ही श्रीलंका को हराकर final wtc 2023 में पहुंचने के लिए भारत की मदद की है।

Wtc 2023 पॉइंट्स टेबल

ऑस्ट्रेलिया की टीम 70.67 प्रतिशत जीत के साथ पहले स्थान पर है। वही भारत 60.29 प्रतिशत जीत के साथ दूसरे पायदान पर है और साउथ अफ्रीका की टीम 55.56 प्रतिशत जीत के साथ तीसरे स्थान पर है तो श्रीलंका की टीम चौथे स्थान पर है। और पिछले बार की विजेता टीम इस बार फाइनल की रेस से बाहर हो गयी है। वाइट बॉल की चैंपियन टीम इंग्लैंड शुरू से ही ख़राब प्रदर्शन के चलते पाचवे पायदान पर है।

ये भी पढ़े : आईपीएल के इतिहास में किसने बनाये है सबसे अधिक रन