• Home
  • Youtuber Manoj Dey Marriage: पेरेंट्स नहीं माने तो उनके खिलाफ जाके की शादी, जाने पूरी सच्चाई
manoj dey marriage
मनोरंजन / Vishal Sahani / Mar 22 2023

Youtuber Manoj Dey Marriage: पेरेंट्स नहीं माने तो उनके खिलाफ जाके की शादी, जाने पूरी सच्चाई

कौन है मनोज दे और उनकी वाइफ

Manoj dey marriage: मनोज दे का जन्म 12 जुलाई 1997 में झारखण्ड के एक छोटे से गरीब परिवार में हुआ था। उनकी यूट्यूब जर्नी बेहद ही कठिन रहा है। हालाँकि अब मनोज के यूट्यूब पर 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। इनके चैनल का नाम manoj dey से है जो अब काफी ज्यादा ग्रो कर चुका है। ये अपने चैनल पर यूट्यूब टिप्स एंड ट्रिक बताते हैं। और ब्लॉग भी बनाते हैं। आपको बता दे कि मनोज ने ग्रेजुएशन के बाद आईटीआई भी किया हैं। Youtuber manoj dey की marriage काफी चर्चा में रहा है।

मनोज की वाइफ का नाम ज्योति है। जो मनोज के साथ काफी समय से थी ,और मनोज के साथ यूट्यूब पर वीडियो बनाती थी। साथ-साथ ही दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशन में भी थे। अब उन्होंने शादी रचा ली है।

घरवाले राजी नहीं थे शादी के लिए

मनोज के घर वाले उनकी शादी के लिए राजी नहीं थे। वह मनोज की शादी उनकी जाति की लड़की से ही करना चाहते थे लेकिन मनोज को यह मंजूर नहीं था। वह ज्योति से ही शादी करना चाहते थे। इस बात को लेकर उनके और उनके पेरेंट्स के बीच काफी बार बहस भी हो चुका था। मनोज के पेरेंट्स ने ज्योति के घर वालो से लड़ाई भी किया था जिससे मनोज काफी ज्यादा डिप्रेस हो गए थे।

इसीलिए मनोज घर वालो से नाराज होकर ज्योति के साथ कोलकाता चले गए और वही ज्योति के साथ मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से शादी कर ली। ज्योति के घर वाले शादी के लिए राजी थे। वो चाहते थे कि उनकी शादी हो। मनोज ने ज्योति का दिल नहीं तोड़ा और उनके साथ शादी कर ली।

अकेले कुछ दोस्तों की हेल्प से की शादी

मनोज दे के लिए ज्योति से शादी करना इतना आसान नहीं था। उन्हें अपनी फैमिली के खिलाफ जाकर शादी करना पड़ा। मनोज कोलकाता जाकर वह शादी किये उनकी शादी में उनके दोस्तों ने उनकी काफी ज्यादा मदद की। और उनकी शादी की रौनक बढ़ाई। दोस्तों ने ही शादी की सारी तैयारी की थी। Youtuber manoj dey की शादी अब अच्छे से संपन्न हो गयी है।

दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ दिखते थे

मनोज और ज्योति काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और साथ में यूट्यूब पर ब्लॉग बनाते थे और साथ में एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। जिससे वो एक दूसरे को अच्छे तरीके से जान गए थे। और उनके बिच काफी प्यार है। हालाँकि की मनोज के घर वालो को इनका रिस्ता मंजूर नहीं था वो नहीं चाहते थे कि दोनों शादी करे लेकिन मनोज उनके खिलाफ जाकर ज्योति से शादी कर ली।

ये भी पढ़े : 2023 में हिन्दी में आने वाली जबरजस्त मूवीज