Best movies of Satish kaushik: ये है सतीश कौशिक की बेहतरीन फिल्में

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Best movies of Satish kaushik: आज हम बात करने जा रहे है हिंदी सिनेमा जगत के एक बेहतरीन एक्टर सतीश कौशिक के बारे में जिन्होंने अपने करियर में 50 से भी अधिक Best movies में काम किया है, लेकिन बहुत दुःख की बात है कि वो अब हमारे बिच नहीं रहे।

9 मार्च 2023 को 66 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। हिंदी फिल्म जगत में उन्होंने अपनी एक्टिंग से बहुत नाम कमाया। उन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्मो में अपना किरदार बखूबी निभाया।

सतीश कौशिक का परिचय

Best movies of Satish kaushik: सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हरियाणा में हुआ था। सतीश का बचपन से ही हिंदी सिनेमा जगत से काफी लगाव था। वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे।ये हिंदी सिनेमा जगत के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक थे। इन्होने अपने फील्म करियर की शुरुआत 1983 में मासूम फिल्म से किया था।

सतीश कौशिक ने मिस्टर इंडिया ,साजन चले ससुराल, क्योकि मै झूठ नहीं बोलता जैसी कई सुपरहिट फिल्मो में काम किया। 1990 में उन्हें Filmfare award for best performance in a comic role से सम्मानित किया गया था।

ये है Best movies of Satish kaushik

सतीश ने अपने करियर के दौरान बहुत सी सुपरहिट फिल्मो में काम किया। आइये जानते है best movies of satish kaushik के बारे में।

1 . मिस्टर इंडिया : फिल्म में सतीश कौशिक ने कैलेंडर का रोले अदा किया था जो दर्शको को खूब भाया था।

2 . मिस्टर एंड मिसेस खिलाडी : इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अक्षय कुमार के साथ मामा – भांजा का किरदार निभाया था जो लोगों को बहुत पसंद आया था।

3 . साजन चले ससुराल : इस फिल्म में सतीश कौशिक ने एक साउथ इंडियन म्यूजिशियन मुत्तुस्वामी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में ये गोविंदा के दोस्त थे। यह एक सुपरहिट मूवी थी जो आज भी लोकप्रिय है।

4 . राम – लखन : इस फिल्म में सतीश कौशिक ने अनुपम खेर के नौकर कांशीराम का रोल अदा किया था। फिल्म प्रेमिययो को यह फिल्म बहुत पसंद आयी थी।

5 . क्योकि मैं झूठ नहीं बोलता : इस फिल्म में इन्होने एक वकील का किरदार निभाया है जो की गोविंदा के मित्र होते है और हमेशा गोविंदा को मुश्किलो से बचाते है। इस फिल्म में इन्होने सच्ची दोस्ती की मिशाल दी है।

ये भी पढ़े : आईपीएल में किस टीम ने लगाए है सबसे अधिक छक्के

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment