• Home
  • IPL 2023 FIRST CENTURY: इस खतरनाक खिलाडी ने लगाया आईपीएल 2023 का पहला शतक
IPL 2023 FIRST CENTURY
खेल जगत / Prince / Apr 15 2023

IPL 2023 FIRST CENTURY: इस खतरनाक खिलाडी ने लगाया आईपीएल 2023 का पहला शतक

KKR vs SRH: SRH ने kkr को 23 रनो से हरा दिया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए kkr की टीम को 20 ओवरों में 228 रनो का लक्ष्य का दिया था। चेस करने उतरी kkr की टीम केवल 205 रन ही बना सकी और यह मुकाबला 23 रनो से गवा बैठी। हैदराबाद की तरफ से हैरी ब्रूक ने शानदार शतक लगाया। यह इस सीजन का पहला शतक था। जिसकी बदौलत हैदराबाद की टीम 228 रनो का विशाल स्कोर बना पायी।

IPL 2023 FIRST CENTURY

हैरी ब्रूक के बल्ले से इस सीजन IPL 2023 FIRST CENTURY आया है। हैरी ब्रूक ने आज बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की है। हैरी ब्रूक ने 181.82 की स्ट्राइक रेट से 55 बालो में 3 छक्के और 12 चौको की मदद से 100 रन बनाये उनकी इस शानदार पारी की बदौलत हैदराबाद की टीम 228 रनो का बड़ा स्कोर बना पायी

नितीश राणा ने खेली कप्तानी पारी

kkr भले ही यह मुकाबला हार गयी लेकिन नितीश राणा ने आज बहुत ही शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक कप्तानी पारी खेली। kkr की टीम को शुरूआती झटके बहुत जल्दी लग गए थे। उसके बाद नितीश राणा ने पारी को संभाला राणा ने उमरान के एक ओवर में 28 रन बटोरे और विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 6 छ्क्को और 5 चौको की मदद से 41 बालो में 75 रन बना डाले। लेकिन उनकी यह पारी kkr को जीत नहीं दिला सकी।

एक बार फिर चला रिंकू का बल्ला

पिछले मैच में kkr की जीत के हीरो रहे रिंकू सिंह का बल्ला एक बार फिर चला। रिंकू ने आज भी बहुत अहम् पारी खेली और अपनी टीम को जिताने का पूरा प्रयास किया। रिंकू ने आते ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी और टीम को जीत के बेहद करीब ले आये। रिंकू ने 4 छक्कों और 4 चौको की मदद से 31 बालो में 58 रनो की नाबाद पारी खेली और अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक लगाया।

IPL 2023 FIRST CENTURY लगाकर प्लेयर ऑफ़ द मैच बने हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। क्योकि ब्रूक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का IPL 2023 FIRST CENTURY दिया। और अपनी टीम को बहुत बड़े स्कोर तक ले गए जिसके बदौलत हैदराबद यह मुकाबला 23 रनो से जीत पायी।

ये भी पढ़े : टीम इंडिया में छायी ख़ुशी की लहर खतरनाक खिलाडी की हुयी वापसी