Miyazaki Mango: ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, इंडिया के इस मस्जित में होता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Miyazaki Mango: पश्चिम बंगाल में विश्व के सबसे महंगे आम की उगाई की गई है। मियाजाकी आम पूरी तरह से पक जाने पर इसका वजन 900 ग्राम तक हो जाता है। इस आम का रंग लाल होता है। इसके अलावा, इसमें रेशे अन्य आमों की तुलना में नहीं पाए जाते हैं। इसे “एग ऑफ सन” यानी सूर्य का अंडा भी कहा जाता है।

बंगाल में मालदा आम की एक अलग पहचान है। इसका स्वाद बहुत अच्च्छा होता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है, इसलिए देशभर में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। इसकी अच्छी मांग के कारण इसकी कीमत भी अच्छी होती है।

अब बंगाल में दुनिया के सबसे महंगे आम की खेती भी हो रही है। बीरभूम के दुबराजपुर में जापान के मियाजाकी आम की खेती हो रही है, जिसकी कीमत प्रति किलोग्राम तक 3 लाख रुपये तक होती है।

Miyazaki आम की नीलामी

बीरभूम के दुबराजपुर में स्थित एक मस्जिद में एक मियाजाकी आम का पेड़ आजकल बातचीत का विषय बना हुआ है। इस आम की पहली अवस्था में यह बैंगनी रंग का होता है और पकते-पकते यह लाल रंग में बदल जाता है। एक आम का वजन लगभग 350 ग्राम होता है।

मस्जिद के अधिकारियों ने 2 जून को इन आमों की नीलामी भी की है। इस नीलामी के दौरान इन आमों की बिक्री लाखों में हुई। इन आमों से इकट्ठा किये गए धन का उपयोग मस्जिद के विकास के लिए किया जाएगा।

दो वर्ष पूर्व लगा था इसका पेंड़

मस्जिद अधिकारियों के अनुसार, दो साल पहले एक स्थानीय ग्रामीण ने यहां आम का पेड़ लगाया था। हाल ही में ग्रामीणों को पता चला कि यह आम दुनिया का सबसे महंगा आम है। इस खबर के प्रसार के बाद से यह आम लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बन गया है।

इसे “एग ऑफ सन” भी कहते हैं

विशेषज्ञों के अनुसार, जब यह आम पूरी तरह से पक जाता है, तो इसका वजन 900 ग्राम तक पहुंच जाता है। साथ ही, इसका रंग हल्का लाल और पीला हो जाता है और इसकी मिठास सभी को आकर्षित करती है।

इसके अलावा, इसमें अन्य आमों की तुलना में रेशे नहीं पाए जाते हैं। इसे “एग ऑफ सन” मतलब सूर्य का अंडा भी कहा जाता है। इसके साथ ही, इसे मियाज़ाकी आम को उसके उग्र लाल रंग के कारण “ड्रैगन का अंडा” भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें- Hero ने लांच की अब तक की सबसे धांसू बाइक, मात्र 61 हजार में, फीचर्स से भरपूर

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment