Virat Kohli 75th century: विराट कोहली ने लगायी अपनी 75वी इंटरनेशनल सेंचुरी

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Ind vs aus के बीच हो रहे 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में Virat Kohli की 75th century आ गयी है। विराट ने 364 गेंदों में 186 रनो की पारी खेली है। जिससे विराट के फैंस बेहद खुश है। पिछले कुछ सालो से विराट का बल्ला बेहद ही शांत था। उनके बल्ले से सेंचुरी नहीं आ रही थी।

लेकिन एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ विराट ने बेहद ही शानदार सेंचुरी के साथ वापसी की। उन्होंने 61 बालो में 122 रनो की बेहद आक्रामक पारी खेली जिसके दौरान विराट ने 7 गगन चुम्बी छक्के और 10 चौके लगाए। उसके बाद फिर से विराट के शतक लगने का सिलसिला दुबारा चालू हो गया है।

विराट की पिछली कुछ पारियां कैसी रही है ?

विराट कोहली ने पिछली कुछ परियो में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। जिसमे 5 शतक भी शामिल है। बल्ले से काफी दिनों से शांत रहने बाद विराट ने एशिया कप में 1021 दिनों बाद सेंचुरी लगायी। विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में 122 रनो की नाबाद पारी खेली उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 चौके और 7 लगाए विराट का यह टी-20 में पहला शतक था।

विराट की पिछली Century कब आयी थी

विराट कोहली ने नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी 70 वी सेंचुरी लगायी थी। उसके बाद वो और उनके फैंस शतक के लिए तरस गए थे। किसी भी फॉर्मेट में उनके बल्ले से सेंचुरी नहीं आ रही थी। पर एशिया कप में विराट के बल्ले ने अफगानिस्तान के खिलाफ आग ऊगली और विराट ने 1021 दिन बाद अपनी 71 वी सेंचुरी बना डाली।

जल्दी ही विराट तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड

विराट कोहली ने 10 जनवरी 2023 को अपनी 46 वी वनडे शतक जड़ा था। अब उन्हें सचिन के वनडे शतको के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए केवल 4 शतको की जरुरत है। सचिन तेंदुलकर के नाम 49 वनडे शतक है। विराट कोहली जिसके बेहद करीब है उसके बाद विराट वनडे में सबसे अधिक शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज होंगे।

ये भी पढ़े : आईपीएल के इतिहास में कौन सी टीम ने लगाए सबसे अधिक छक्के

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment